Friday, September 10, 2010
   
Text Size

Site Search

Desh's Blog

Desh loves to blog on things known and unknown to him and everything in between. He comes from the diplomacy laden city of Delhi and is currently in the US.

तेरी गोद ही संपूर्ण सृष्टि हो

| Filed under:

माँ आज तू नहीं है यहाँ
जैसे तेरी राख गंगा की हर लहर में
समायी थी.

मैं जानता हूँ माँ ठीक वैसे ही
सृष्टि की हर लहर में तेरी गूँज है.

यह तारों की चमक,
यह पत्तों का हिलना,
पानी का बहना ... अविरल.

सब में तेरा ही गान है.

माँ मैं तेरा था, पर अब
मैं तू और तू मैं हैं.
तुझमें इश्वर का विस्तार है
और समुद्र की गहराई.

सोचूं तो नहीं जान सकूँगा,
पर तू थाम ले हाथ तो
मैं तेरी लहरों में बह निकलूंगा

वहां जहाँ कोई मेरा न हो
न मैं किसीका.

जहाँ मैं सब और सब मैं हूँ
तेरी गोद ही संपूर्ण सृष्टि हो.

Your rating: None Average: 5 (1 vote)

Recent Comments

Poll

What's the Greatest Threat to the world today?

Who's online

There are currently 1 user and 11 guests online.

Online users

User login

Connect
Sign in using Facebook